• August 31, 2023

मवेशियों पर टूट रहा आवारा कुत्तों का कहर, लोगों की गुहार के बाद पशुधन विभाग ने भेजी टीम

मवेशियों पर टूट रहा आवारा कुत्तों का कहर, लोगों की गुहार के बाद पशुधन विभाग ने भेजी टीम

रामपुरा-उरई।
ग्राम चंदावली में आवार कुत्तों के कहर से मचे हाहाकार के बीच आज पशुधन विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर इनके द्वारा काटे गये मवेशियों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाये और लोगों से संवाद किया।
ग्राम चंदावली में पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों द्वारा लोगों के मवेशियों को काट लिया जा रहा था। गत रात्रि रूपनारायण दीक्षित की बकरी इन आवारा कुत्तों की भेंट चढ़ गयी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से आवारा कुत्तों के इस आतंक से बचाने की गुहार कई बार लगायी तब आज पशुधन विभाग के ब्लाॅक चिकित्सा प्रभारी सुरेन्द्र कुमार राजपूत तथा डा. केके द्विवेदी पूरी टीम लेकर गांव आये और उन्होंने जिन मवेशियों को काटा गया था उन्हें दवा दी, पट्टी की और रैबीज के इंजेक्शन लगाये। पीड़ित मवेशी पालकों ने टीम के सामने अपना दुखड़ा रोया तो पशुधन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें वन विभाग की टीम बुलाकर आवार कुत्तों को पकड़वाने का भरोसा दिलाया। तत्काल वन विभाग से संपर्क किया गया जिसमें विभाग ने अपना दस्ता गांव भिजवाने के लिये मौखिक तो कहा लेकिन पशुधन विभाग के अधिकारियों और ग्राम पंचायत के अधिकारी काफी देर प्रतीक्षा करते रहे पर कोई आया नहीं।
इस बीच डा. सुरेन्द्र कुमार राजपूत ने दो दर्जन से अधिक अन्ना गोवंश देखकर भारी नाराजगी प्रकट की और उन्हें पकड़कर गोशाला में संरक्षित कराने के लिये कहा।

Related post

Healing a Billion Lives: How Imcure Healthcare Is Rewriting the Story of Healthcare in India

Healing a Billion Lives: How Imcure Healthcare Is Rewriting the Story of Healthcare in India

A Message from Our CEO “When I started Imcure, I did not set out to build a healthcare company. I set out to solve a problem I had seen in…
Do it my way institute Empowering Youth Through Career-Focused Skill Training

Do it my way institute Empowering Youth Through Career-Focused Skill Training

In today’s competitive job market, practical skills and industry exposure have become more valuable than traditional classroom learning. Recognizing this shift, Do It My Way has emerged as a promising…
From Warmth to Wellness: How Nutribray Is Supporting Kangaroo Care and Early Nutrition in Shaping a Newborn’s First Days

From Warmth to Wellness: How Nutribray Is Supporting Kangaroo Care and Early Nutrition in Shaping a Newborn’s First Days

In modern neonatal care, advanced technologies such as incubators, monitors, and intensive monitoring play a critical role in supporting vulnerable newborns. Yet, one of the most effective evidence-based interventions for…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *